भारत में विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी, जून के पहले ही हफ्ते में किया इतने करोड़ का निवेश

By निधि अविनाश | Jun 08, 2020

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण विदेशी निवेशकों ने मार्च महीनें में भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला था। लेकिन अनलॉक के जैसे-जैसे फेज शुरू होते जा रहे है शेयर बाजार भी पटरी पर लौटने लगी है। इस कारण अब विदेशी निवेशक भी भारतीय बाजार में वापसी करने को तैयार हो चुकी है। बता दें कि मार्च में निकाली गई रकम का 40 फीसदी हिस्सा भारतीय बाजारों में लौट आया है। इसकी सबसे बड़ी वजह अर्थव्यवस्था का फिर से पटरी पर लौटना है। लॉकडाउन से मिली इस आजादी से अब विदेशी निवेशकों का हौसला भी बढ़ गया है। भारतीय बाजार में अब ग्लोबल फंड्स भी नवेश करने लगे है। वहीं फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स यानि की एफपीआई (FPI) ने जून महीनें के पहले ही हफ्ते में भारतीय पूंजी बाजार में 18,589 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बता दें कि विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 23,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निवेश करे देश के उद्योग जगतः उदय कोटक

 कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर FPI ने मई में 7,366, अप्रैल में 15,403 और मार्च महीनें में रिकॉर्ड1.1 लाख करोड़ रूपये की निकासी की थी। बाजाज कैपिटल रिसर्च के अनुसार, मोदी सरकार द्वारा जारी की गई 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज घोषणा से भारतीय बाजार में सुधार देखने को मिला है। साथ ही जिस तेजी से तेलों की कीमतों मे ंगिरावट आई थी आज इन तेलों के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि तेलों के दाम में सिर्फ मई महीनें में ही 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर