सिख कार्यकर्ताओं और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद लुधियाना में तनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

लुधियाना। लुधियाना में कुछ पोस्टर फाड़े जाने को लेकर सिख कार्यकर्ताओं और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद गुरुवार को तनाव पैदा हो गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। शिवसेना नेता राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि कुछ सिख कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा चौरा बाजार के घास मंडी चौक पर लगाए गए पोस्टरों को फाड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा से शिवसेना ने मांगा लोकसभा में उप सभापति का पद

उन्होंने दावा किया कि इन कार्यकर्ताओं ने ‘‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’’ की बरसी पर खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह के समर्थन में नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले अपने सांसदों के साथ अयोध्या की यात्रा करेंगे उद्धव ठाकरे

पुलिस ने बताया कि शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान विरोधी नारे लगाए और पोस्टर फाड़ने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana