North Kolkata में बस ने साइकिल को मारी टक्कर, छात्र की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

कोलकाता के काशीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार एक निजी बस की चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रहे 14 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना से स्थानीय निवासियों में तनाव और आक्रोश फैल गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान बारानगर निवासी अरन्या चक्रवर्ती के रूप में हुई है। वह काशीपुर केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया, “यह घटना सुबह करीब 10.45 बजे सीआईटी मोड़ के पास तब हुई, जब तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई और बीटी मार्ग पर लड़के की साइकिल से जा टकराई।”

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र सड़क पर जा गिरा और बस के पहिये की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया की दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: मेरे कहने पर Ukraine पर हमले रोकने के लिए मान गये हैं Putin, Donald Trump ने किया बड़ा दावा

ममता के बंगाल में कितने लोग जिंदा जलकर मर गए? आनंदपुर के अग्नि कांड की कहानी पर मीडिया में इतना सन्नाटा क्यों

Gamcha विवाद पर Amit Shah का Rahul Gandhi से तीखा सवाल, पूर्वोत्तर से क्या दुश्मनी है?

The Kerala Story 2 - Goes Beyond Teaser | धर्मांतरण के जाल को काटती नजर आईं उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया।