छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस कर रही है कर्यवाही

By सुयश भट्ट | Feb 15, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच में शहीदों को लेकर देश विरोधी वीडियो पोस्ट करने की एक खबर सामने आई है। छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर देश विरोधी वीडियो डाली गई है। स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के बीकॉम फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर पुलवामा अटैक को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में पुलावामा अटैक को बाबरी मस्जिद का बदला बताया गया है।

दरअसल प्राचार्य वीके जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत जम्मू कश्मीर के तुफैल मकमुल नामक विद्यार्थी का बीकॉम फर्स्ट ईयर में प्रवेश हुआ है। जिसके द्वारा सोशल मीडिया पर एक देश विरोधी पोस्ट डाली गई है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल सांसद को अश्लील फोटो भेजने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश 

वहीं कॉलेज प्रशासन व छात्रावास प्रभारी छात्रावास पहुंचे और छात्र से चर्चा की। इस मामले को लेकर सिटी थाने में शिकायत की गई। जिसके बाद विद्यार्थी को पूछताछ के लिए नीमच सिटी थाने ले जाया गया।

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी के शुभम चौहान ने कहा कि पुलवामा में जो हमला हुआ है। उसको लेकर जम्मू-कश्मीर के छात्र द्वारा देश विरोधी वीडियो पोस्ट की गई वीडियो में बाबरी मस्जिद का बदला पुलवामा हमला बताया गया। जिसकी पहचान कर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी है। जिसमें आगे की कार्रवाही कॉलेज और पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस के युवराज आए थे और मेरी उड़ान को नहीं मिली मंजूरी, पंजाब में PM मोदी ने किया 8 साल पुराने मामले का जिक्र 

आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 को 40 वीर शहीदों के खून से लाल हो गई थी। इस दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर तेजी से बढ़ रहे CRPF जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी थी।

प्रमुख खबरें

यह क्रिकेट का मैदान है... आजाद मैदान में Ranveer Singh की Pralay की शूटिंग पर मचा बवाल

Kerala High Court का निर्देश, SNDP नेता Vellappally Natesan पर दो हफ्ते में दाखिल हो चार्जशीट

US Midterm Election: क्या ट्रंप की H-1B नीतियों को पलट पाना डेमोक्रेट्स के लिए संभव है?

Shehnaaz Gill की वैनिटी पर क्यों लिखा था गीत? इम्तियाज अली से जुड़ा है खास किस्सा