स्मार्ट तकनीक से हुए पीजीडीएवी (सांध्य) कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 27, 2024

तकनीक हमारी सुविधाओं के लिए है और इसका जितना उचित प्रयोग किया जा सकता है किया जाना चाहिए। विगत सात वर्षों से पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) ने कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनावों में तकनीक के उचित प्रयोग द्वारा स्मार्ट कार्ड से इन चुनावों को कराया है। ये विचार दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में होने वाली धांधलियों से बचने के लिए प्रयोग में लिए जा रहे स्मार्ट कार्ड की उपयोगिता को बताते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से स्मार्ट कार्ड के उपयोग से कॉलेज में बाहरी और गलत छात्रों का प्रवेश बंद हो गया। जिसके कारण चुनावों में फेक वोटिंग की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई। 

इस अवसर पर छात्र संघ परामर्शदाता डॉ. विपिन प्रताप सिंह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड से चुनावों में विद्यार्थी की सही पहचान के साथ शीघ्रता से वोटिंग को चला पाना आसान हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज की आंतरिक छात्र संघ समिति निर्विरोध चुन लिया जाने के कारण कॉलेज में केवल डूसू के चुनाव ही हो रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी