Faridabad में Earphones लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे छात्र की ट्रेन से टकराकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

फरीदाबाद में नौवीं कक्षा के 16 वर्षीय एक छात्र की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र रेलवे ट्रैक के किनारे ईयरफोन लगाकर चल रहा था और वह पीछे से आती ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया।

पुलिस ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सागर कुछ स्थानीय बच्चों के साथ टहलने के लिए बाहर निकला था और इस दौरान वह रेलवे ट्रैक के किनारे चलते हुए ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहा था। पुलिस के अनुसार, पीछे से आ रही मालगाड़ी के चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन ईयरफोन लगे होने के कारण सागर उसकी आवाज नहीं सुन सका और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Commonwealth Games shotput: तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप गिल पदक से चूके

Jaipur में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता

PM-SHRI scheme पर Kerala सरकार जनता को गुमराह कर रही, वाम दलों का आरोप