जामिया में BBC की Documentry का स्क्रीनप्ले न होने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन, 4 को हिरासत में लिया गया

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2023

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी है। इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस ने वामपंथी छात्र संगठन के चार छात्रों को जामिया के परिसर के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कथित रूप से हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें: Kerala के राज्यपाल ने बीबीसी वृत्तचित्र की रिलीज के समय पर सवाल उठाया

हालांकि, जामिया प्रशासन ने कहा कि कैंपस में बिना अनुमति के छात्रों से मिलने या किसी फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना लॉन और गेट सहित परिसर के किसी भी हिस्से में छात्रों की किसी भी बैठक / सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसमें विफल रहने पर आयोजकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा