वैक्सीन की किल्लत! टीकाकरण के बारे में छात्रों की शिकायत, कहा- 100 खुराक पर 400 की कतार, कैसे बचाएं जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

मुंबई। पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक कई छात्रों को मुंबई के सरकारी राजावाड़ी अस्पताल में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस रोधी टीके की खुराक नहीं मिलने से बिना टीका लिए ही लौटना पड़ा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पिछले सप्ताह ऐसे छात्रों के लिए सोमवार से बुधवार तक शहर के कस्तूरबा अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल और कूपर अस्पताल से बिना पंजीकरण के ‘वॉक-इन’ टीकाकरण की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में बीएमसी ने कहा कि दो दिन में इन तीन केंद्रों पर 1,875 खुराक उपलब्ध कराई गई थीं तथा बुधवार को 900 और टीके इन केंद्रों को दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीएमसी ने केंद्र सरकार से दो खुराकों के बीच की समयावधि को कम करने का भी अनुरोध किया है क्योंकि अधिकतर छात्र जुलाई-अगस्त में विदेश जाने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट में दो मकान ढहे, 8 लोगों की मौत 14 घायल

अन्य छात्र राहुल ने कहा कि वह सुबह सात बजे से कतार में लगा है जबकि अन्य लोग उससे पहले से ही कतार में लगे हैं। बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार तीनों केंद्रों पर पहले दिन वॉक-इन-टीकाकरण के तहत करीब 1,000 खुराक दी गयीं, कस्तूरबा अस्पताल में 338, कूपर अस्पताल में 324 और राजावाड़ी अस्पताल में 325 खुराक दी गयीं।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना

Odisha Vigilance का एक्शन: 3 करोड़ के गबन आरोपी राजस्व कर्मी के ठिकानों पर छापे