खुशखबरी ! NIT में दाखिले के लिए 12वीं में न्यूनतम 75 फीसदी अंक होने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

नयी दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एनआईटी में और केंद्र से वित्त प्राप्त अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये अर्हता में बृहस्पतिवार को कुछ छूट देने की घोषणा करते हुए कहा कि 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट किया, ‘‘ मौजूदा परिस्थितियों के कारण केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) ने एनआईटी और केंद्र द्वारा वित्त प्रदत्त अन्य तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिये योग्यता के मानदंड में छूट देने का निर्णय किया है।’’ 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार