केरल के कॉलेज में लहराया गया पाकिस्तान का झंड़ा! छह छात्र निलंबित, पुलिस जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

कोझीकोड (केरल)। परंबरा के निकट एक कॉलेज के छात्रों ने परिसर में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से मिलता-जुलता झंडा लहराया, जिसके बाद कॉलेज के छह छात्रों को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। हरे रंग का झंडा कॉलेज में हो रहे चुनाव को लेकर मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ)द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लहराया गया। एमएसएफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की छात्र इकाई है। एमएसएफ नेतृत्व ने हालांकि आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि यह संगठन का आधिकारिक झंडा है, न कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस ने रविवार को  बताया कि सिल्वर आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में 27 अगस्त को हुई घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है। मामला आईपीसी की धारा 153 (बलवा कराने के आशय से जानबूझकर भड़काना), धारा 143 (गैर कानूनी तरीके से जमा होना) और धारा 147 (बलवे के लिये सजा) के समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम कर रहे 200 चीनी नागरिकों को हुआ डेंगू

एक जांच अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना वीडियो फुटेज के वायरल होने के बाद प्रकाश में आई। गैर कानूनी तरीके से जमा होने और बलवा कराने के आशय से भड़काने समेत अन्य आरोपों के लिये मामला दर्ज किया गया है। व्यापक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस विवादास्पद झंडे में एमएसएफ का लोगो भी नहीं था। यह मानक आकार के अनुपात में भी नहीं था।’’

इस संबंध में कॉलेज के छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और वे फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें पकड़ने के लिये तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!