कोविड से बचाव के तरीकों पर विद्यार्थी चलाएँ जन-जागरण अभियान : मुख्यमंत्री चौहान

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्री-मंडल के सदस्यों की कड़ी मेहनत और टीम वर्क के परिणामस्वरूप ही प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में आया है। अब हम सुविधाजनक स्थिति में हैं। इसी का परिणाम है कि कल 1078 पॉजिटिव केस आए, पॉजिटिविटी रेट 1.5 प्रतिशत हो गया है और 4 हजार 120 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी रेट 96.36 प्रतिशत हो गया है, जो संतोषजनक है।

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में ऑड ईवन फॉर्मूले का विरोध, सड़क पर उतरे व्यापारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चरणबद्ध रूप से अनलॉक की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अब लोगों को कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए लगातार प्रेरित करना होगा। इसके लिए प्रदेश की छात्र शक्ति को आगे आना होगा। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित कर उनकी सेवाएँ जन-जागरण अभियान में ली जाएँगी। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले माननीय मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका