शुभंकर सरकार पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

कांग्रेस ने शनिवार को अधीर रंजन चौधरी के स्थान पर शुभंकर सरकार को पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। सरकार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव के वर्तमान पद से मुक्त कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस के भविष्य का रास्ता चुनने में लोगों की इच्छाएं सबसे महत्वपूर्ण कारक होंगी। इससे पहले, कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है।

बयान में कहा गया कि पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के योगदान की सराहना करती है। सरकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव थे और अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम राज्यों का कार्यभार संभाल रहे थे।

चौधरी ने लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। चौधरी लगातार पांच कार्यकाल के बाद अपने गृह क्षेत्र बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान से 2024 का लोकसभा चुनाव हार गए थे।

प्रमुख खबरें

Kanya Pujan Outfit Ideas: कन्या पूजन में बेटी को क्या पहनाएं? इन 4 ड्रेस से मिलेगा प्यारा ट्रेडिशनल लुक

Climate Change से भारतीय खेती को झटका, 2030 तक अनुकूलन के लिए 56 लाख करोड़ की दरकार

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा किए 2 करोड़ रुपये, कोर्ट ने दिया मध्यस्थता का सुझाव और पासपोर्ट जारी करने का आदेश

Gold Import 27% घटने से Trade Deficit पर घटेगा दबाव, 19.27 अरब डॉलर पर आया आयात