सुभाष चंद्र बोस पर लगा ‘अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराधी’ का आरोप हटाया जाए: नेताजी की प्रपौत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

मथुरा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने यहां कहा कि यह बेहद दुखद है कि भारत सरकार नेताजी पर लगा अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराधी होने का आरोप सात दशक बीत जाने के बाद भी नहीं हटवा पाई है। उन्होंनेकहा कि यदि सरकार ने इस मामले में ठोस पहल न की तो महासभा खुद संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का दरवाजा खटखटाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने निजी निर्माण स्थलों को 14 सूत्री दिशानिर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत सरकार से इस मामले में अपेक्षित कार्यवाही किए जाने के साथ नेताजी को ‘राष्ट्रपुत्र’ एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को ‘राष्ट्र परिवार’ घोषित करने की मांग करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गलत इतिहास गढे जाने की वजह से लोग नाथूराम गोडसे को महात्मा गांधी का हत्यारा समझते हैं, जबकि इसके लिए तत्कालीन जवाहरलाल नेहरु सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि गोडसे के गोली मारने के 45 मिनट बाद बापू की मौत हुई थी।

राजश्री ने कहा कि अगर गांधी जी को समय पर उचित इलाज मिलता तो शायद उनकी मौत नहीं होती। राजश्री ने कोरोना वायरस महामारी को जैव रासायनिक युद्ध की उपज बताते हुए इसकी शुरुआत करने वालों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिह्नित कर सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को युद्ध अपराधी घोषित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि राजश्री चौधरी नेताजी के भांजे प्रभात सरकार की बेटी स्वप्ना सरकार की पुत्री हैं। प्रभात सरकार नेताजी की बहन स्नेहलता के पुत्र थे।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता