आज के दिन Subhash Chandra Bose ने 1943 में बनाई थी आजाद हिंद की प्रांतीय सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया। बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ का ओजपूर्ण नारा दिया। ब्रिटेन में 21 अक्टूबर 1966 को वेल्स के एक छोटे से खनन गांव एबरफैन में, दशकों से जमा किया जा रहा कोयले का कचरा भारी बारिश के कारण अचानक धसक गया। कीचड़ और मलबे का यह विशाल पहाड़ 30 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से ढलान से नीचे आया और उसने पेंटग्लास जूनियर स्कूल और आसपास के कुछ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे की चपेट में आने से प्राथमिक स्कूल के 116 बच्चों सहित कुल 144 लोगों की मौत हो गई। 21 अक्टूबर 2012 को हिंदी सिनेमा में किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। दीवार , चांदनी , डर , दिल तो पागल है , वीर-ज़ारा और जब तक है जान जैसी फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 8 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए, भारत सरकार ने यश चोपड़ा को 2001 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। 2006 में, ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स ने उन्हें आजीवन सदस्यता प्रदान की, और वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। दुनिया ने 21 अक्टूबर 2016 को इंटरनेट इतिहास का सबसे बड़ा साइबर हमला देखा। डाइन नाम की डोमेन नेम होस्टिंग कंपनी पर हुए इस हमले के कारण अमेज़ॅन, ट्विटर (अब एक्स), नेटफ्लिक्स, रेडिट, पेपाल, गिटहब और पिंटरेस्ट जैसी दुनिया की सैकड़ों दिग्गज वेबसाइटें कई घंटे तक पूरी तरह ठप्प हो गई थीं। इस हमले में मिराई बॉटनेट का इस्तेमाल कर घर के सीसीटीवी, राउटर आदि स्मार्ट उपकरणों को हैक करके इंटरनेट जाम कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Jammu में नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगी Police, सुरक्षा ग्रिड होगा मजबूत: IGP तेजिंदर सिंह

Prabhasakshi NewsRoom: कभी Pakistan पर सख्त कार्रवाई चाहते थे Marco Rubio, अब उसी की पैरवी कर रहे हैं! सीनेटर से विदेश मंत्री बनते ही क्यों बदल गये सुर?

Jio Platforms का IPO खुलने के 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब

दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार, Pradyot Debbarma ने की गिरफ्तारी की मांग