दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष बने सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद को मिला चुनाव प्रचार समिति का जिम्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सुभाष चोपड़ा को अपनी दिल्ली इकाई का अध्यक्ष और पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चोपड़ा और आजाद की नियुक्ति की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में गुटबाजी और राजनीतिक समीकरणों को लेकर पशोपेश में कांग्रेस

गौरतलब है कि चोपड़ा पहले भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। वह कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर आजाद ने इस नियुक्ति के साथ लंबे समय बाद दिल्ली की राजनीति में वापसी की है। भाजपा में रहते हुए वह दरभंगा से सांसद रहे। उनके पिता भगवत झा आजाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कांटाबांजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

Esha Deol ने 44वीं शादी की सालगिरह पर Hema Malini और Dharmendra की अनदेखी तस्वीर साझा की

पाकिस्तान क्रिकेट ने की 18 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा, T20 WC से पहले तीन खिलाड़ी होंगे बाहर

Vaccine Certificate से हटी PM Narendra Modi की फोटो, Covishield विवाद के बाद लिया फैसला या और कुछ है कारण, जानें...