India China Big Deal: भारत-चीन में हुई ऐसी डील, ट्रंप समेत हिल गए 32 देश!

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2025

व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की रूस यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले। इस मुलाकात में सबसे खास बात ये रही कि जेलेंस्की अपने साथ यूरोपीय देशों के बड़े नेताओं को लेकर ट्रंप से मुलाकात करने पहुंचे थे। ट्रंप पुतिन की अलास्का में हुई महामुलाकात के बाद ये बैठक हो रही थी और पूरी दुनिया की निगाहें इसी ओर टिकी थी। लेकिन जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात के बीच भारत ने एक ऐसा धमाका कर दिया, जिससे पूरी दुनिचा चौंक गई। भारत आए चीन के विदेश मंत्री ने ऐसा ऐलान कर दिया जिससे ट्रंप की दुनिया हिली हुई है। 

इसे भी पढ़ें: क्या हुआ ऐसा, बलूचिस्तान में कपड़े उतार भागे पाकिस्तानी सैनिक, भारत भी हैरान

भारत यात्रा पर आए चीनी विदेश मंत्री द्वारा भारत को रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), खाद और टनल बोरिंग मशीन देने का आश्वासन बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में हमारे लिए बेहद अच्छी खबर है। चीन ने अमेरिका से टैरिफ को लेकर व्यापारिक असहमति के दौरान जिन देशों को आरईई देने पर रोक लगाई, उनमें अमेरिका के अलावा भारत भी था। जहां अमेरिका के तमाम उद्योगों पर इसका असर पड़ रहा है, वहीं भारत में भी ईवी उत्पादन प्रभावित होने लगा। भारत के रूस और चीन के साथ बढ़ते नए समीकरण को लेकर अमेरिका भी नाराज है। अमेरिका की दोहरी रणनीति का अंदाजा इसी बात से लगता है कि तीन साल के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं, केवल प्राइस कैप लगाया गया है। इसके अलावा अमेरिका ने हमेशा चाहा कि भारत रूसी क्रूड को साफ करके यूरोप और अन्य देशों पेचे ताकि पेट्रोलियम के दाम स्थिर रहे। 

इसे भी पढ़ें: भारत की धरती से चीन के मंत्री ने कैसे हिलाई ट्रंप की जमीन, अमेरिका की उल्टी गिनती हो गई शुरू?

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी। तब भारत ने चीन से इन तीन चीजों को लेकर चर्चा की थी। दरअसल, रवि सीजन में डीएफपी की जरूरत पर लगातार असर पड़ता रहा था। लेकिन अब ये दिक्कत दूर हो जाएगी। इसी तरह चीन ने टनल बोरिंग मशीनों के शिपमेंट को भी रोक दिया था। ये मशीनें भारत में बन रही महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओ के लिए थी। चीन ने रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर भी रोक लगा दी थी, जिसकी वजह से इलेक्ट्रानिक व्हीकल और इलेक्ट्रानिक डिलाइस के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ रहा था। लेकिन अब ये समस्या भी हल हो जाएगी।  

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra