'इतिहास में ऐसा पल दोबारा नहीं आएगा', अमित शाह बोले- यह जनता को लक्ष्य तय करने का काल है

By अंकित सिंह | Sep 24, 2022

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने बिहार में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित 'सुन्दर सुभूमि' कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसा पल है जो इतिहास में दोबारा नहीं आएगा। समय आगे बढ़ता है, इसलिए बीता हुआ पल वापस नहीं आता है। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम उस वर्ष में हैं, जिस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले दुनिया की अर्थतंत्र की तालिका में भारत 11वें स्थान पर था। आज आजादी के अमृत महोत्सव में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है।

इसे भी पढ़ें: रविवार को होगी लालू-नीतीश की सोनिया गांधी से मुलाकात, RJD सुप्रीमो का अमित शाह पर निशाना

सवाद के दौरान उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के बहादुर जवानों ने अपने साहस और पराक्रम से एक लंबी लड़ाई लड़कर देश के पूर्वी क्षेत्रों से वामपंथी उग्रवाद को जड़ से समाप्त करने में अतुलनीय योगदान दिया है। सशस्त्र बलों के त्याग, समर्पण व बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सीमा पर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देकर सीमाओं की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दर्शाया है। 2008-2014 तक सीमा इन्फ्रास्ट्रक्चर का जो बजट मात्र ₹23700 करोड़ था उसे बढ़ाकर नरेंद्र मोदी जी ने 2014-2020 में ₹44600 करोड़ किया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज में एसएसबी, बीएसएफ और आईटीबीपी के डीजी के साथ सीमा सुरक्षा की समीक्षा की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर