Relationship Advice: पार्टनर के साथ हमबिस्तर होने के बाद पुरुषों के दिमाग में आते हैं ऐसे सवाल, जानने के लिए पढ़ें

By एकता | Jul 10, 2022

कपल अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए सेक्स का सहारा लेते हैं। सेक्स दो लोगों के बीच का वो प्राइवेट पल है, जिसमें वह शारीरिक तौर पर एक दूसरे से जुड़ते हैं। सेक्स दो लोगों के बीच के रिश्ते को और मजबूत करने में मदद करता है। पार्टनर के साथ बिस्तर पर अंतरंग होने से पहले हर किसी के दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। ठीक इसी तरह सेक्स के बाद भी लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल चलते रहते हैं। चूकिं सेक्स के बाद पुरुषों को अपनी परफॉरमेंस को लेकर ज्यादा टेंशन रहती हैं, इसलिए इस आर्टिकल में हम उन्हीं के बारे में बात करेंगे। आज हम आपको बताएँगे कि सेक्स सेशन खत्म होने के बाद पुरुषों के दिमाग में किस तरह के सवाल आते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: आपको भी है किसी पर Crush तो इन टिप्स की मदद से जाहिर करें अपने दिल की बात


क्या पार्टनर को मजा आया?

सेक्स सेशन के बाद पुरुषों के दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। लेकिन पार्टनर को मजा आया या नहीं यह सवाल बेहद आम है जो हर किसी पुरुष के दिमाग में आता है। पुरुष अपने पार्टनर को बिस्तर पर ज्यादा से ज्यादा मजा देने की कोशिश करते हैं क्योंकि इस चीज से उनकी परफॉरमेंस जज की जाती है। यह बात तो आप जानते ही होंगे कि पुरुषों के लिए बिस्तर पर उनकी परफॉरमेंस कितनी मायने रखती है।

 

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: पार्टनर के साथ खत्म न हो आपका रिश्ता! खुशी, उत्साह बनाए रखने के लिए आजमाएं ये टिप्स


क्या पार्टनर को ऑर्गेज्म हुआ?

सेक्स सेशन के दौरान पुरुष बड़ी आसानी से ऑर्गेज्म प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए यह कहने जितना आसान नहीं है। महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचना पुरुषों के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। अगर पुरुष अपने पार्टनर को ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंचा पाते तो इससे उनकी परफॉरमेंस को जज किया जाता है। इसलिए पुरुषों के दिमाग में यह सवाल चलता रहता है, जब तक उनका पार्टनर उन्हें खुद से बता नहीं देता।

 

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: को-वर्कर के साथ चल रहा है अफेयर? इन टिप्स की मदद से ऑफिस में छुपाकर रखें अपना रोमांटिक रिलेशनशिप


अब क्या करू?

सेक्स सेशन खत्म होने के बाद ज्यादातर पुरुष कंफ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें अब आगे क्या करना चाहिए। यकीनन यह आम सवाल है जो सबके दिमाग में आता है। बहुत से पुरुष सेक्स करने के बाद पार्टनर के साथ चिपककर सोना पसंद करते हैं, वहीं कई इसके बाद भी फोरप्ले करना पसंद करते हैं। अगर आप सेक्स सेशन के बाद भी पार्टनर को प्यार करना चाहते हैं तो उन्हें हिंट देकर आगे बढ़ सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Meghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन, ब्लास्ट में Assam के 16 मजदूरों की मौत

Delhi Pollution पिछली सरकारों की देन, CM Rekha Gupta बोलीं- अब बनेगी Long-Term Strategy

Bharat Taxi की शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी, Ola और Uber की मुश्किलें बढ़ना तय है!

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट UP Film City अब हकीकत, Mom-2 से होगी शूटिंग की शुरुआत