Anemia symptoms: एनीमिया होने पर दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण, डाइट में फौरन सुधार न करने से दिक्कत में पड़ सकते हैं आप

By अनन्या मिश्रा | Dec 12, 2023

रक्त संबंधित रोग को एनीमिया कहा जाता है। इस बीमारी के चलते व्यक्ति के शरीर में खून की कमी होने लगती है। वहीं हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन है। बता दें कि फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन की कमी से एनीमिया हो जाता है। पुरुष और महिला दोनों में यह बीमारी हो सकती है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं में यह समस्या देखी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Teething problems in children: दांत निकलने पर चिड़चिड़ा हो गया है बच्चा तो जरूर करें ये एक्सरसाइज, दर्द में मिलेगा आराम

एनीमिया के लक्षण

एनीमिया के लक्षणों के दिखते ही सबसे पहले टेस्ट करवाएं। इससे पुष्टि हो जाएगी। वहीं प्रग्नेंसी के दौरान महिलाओं को एनीमिया की समस्या होती है। लेकिन कई बार महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं। जिसका असर गर्भ में पलने वाले बच्चे पर पड़ता है। कई मामलों में स्थिति इतनी अधिक गंभीर हो जाती है कि बच्चे की जान बचाना मुश्किल हो जाता रहै। ऐसे में अगर आपके परिवार में किसी की एनीमिया की मेडिकल हिस्ट्री है। तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बनाएं। हीमोग्लोबिन या ब्लड टेस्ट के जरिए एनीमिया की जांच की जाती है।

आयरन र‍िच फूड्स

एनीमिया के लक्षण नजर आने पर आयरन रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। बता दें कि पालक, काली मसूर दाल, लाल मसूर दाल और चना दाल में आयरन की अच्छी मात्रा पायी जाती है। वहीं दाल में आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है। वहीं इसके अलावा आप अंजीर, किशमिश, अखरोट और काजू आदि ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही अंडे का सेवन भी एनीमिया में फायदेमंद माना जाता है। कद्दू के बीज का सेवन एनीमिया में लाभकारी होता है।

फोल‍िक एस‍िड

एनीमिया के मरीजों को हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर फोलिक एसिड का सेवन भी करना चाहिए। बता दें कि फोलिक एसिड विटामिन बी का एक रूप है। फोल‍िक एस‍िड का सेवन ब्‍लड सेल्‍स के न‍िर्माण के ल‍िए फायेदमंद माना जाता है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को फोलिक एसिड का सेवन किए जाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास के लिए भी जरूरी माना जाता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन-B12 का सेवन कर सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराया, पेनाल्टी रन और विवादों से भरा रहा रोमांचक मुकाबला

HCL Tech का AI पर बड़ा दांव, स्वदेशी Startup Sarvam AI में किया $234 Million का भारी निवेश।

Wholesale Inflation का नया रिकॉर्ड, Fuel और Crude Oil की कीमतों ने दिया बड़ा झटका

Vedanta Restructuring का बड़ा असर, 5 कंपनियों में बंटते ही investors को हुआ ₹63,500 करोड़ का फायदा।