सूडान के सैन्य नेता ने बागडोर संभालने के एक दिन बाद ही छोड़ा पद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

खार्तूम। सूडान के नए सैन्य नेता ने देश की बागडोर संभालने के एक ही दिन पश्चात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश के सैन्य शासकों का कहना है कि वे असैन्य सरकार का मार्ग प्रशस्त करेंगे। सूडान के नए सत्तारूढ़ सैन्य परिषद के प्रमुख जनरल अवद इब्ने औफ को बृहस्पतिवार को पद की शपथ दिलाई गई थी और इसके ठीक एक बाद शुक्रवार को उन्होंने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। लंबे समय से देश में शासन कर रहे राष्ट्रपति उमर अल बशीर के स्थान पर जनरल को लाया गया था।

परिषद के राजनीति प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उमर जैन अल अब्दिन ने अरब और अफ्रीका के राजदूतों से एक बैठक में कहा था ,‘‘यह सैन्य तख्तापलट नहीं है बल्कि लोगों की इच्छा का सम्मान है।’’इस बयान के शीघ्र बाद ही औफ ने इस्तीफा दे दिया। औफकी विदाई स्पष्ट रूप से देश के नए नेताओं के बीच भ्रम की स्थिति को उजागर करती है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी खुफिया सेवा के प्रमुख देंगे इस्तीफा: व्हाइट हाउस

 वहीं औफने देश के नाम अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं ट्रांजिशनल मिलेट्री काउंसिल के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने स्थान पर जनरल अब्देल फाताह अलबुरहान अब्दुलरहमान को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब्दुलरहमान के अनुभव और डटे रहने की काबिलियत पर भरोसा है। वहीं देश भर में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले सूडानीज प्रोफेशनल असोसिएशन ने औफके इस्तीफे का स्वागत किया और इसे लोगों की इच्छा की जीत बताया। 

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल