चीनी मिलों ने तुरंत भुगतान शुरू नहीं किया तो मिल गेट पर होगी अगली सभा : वरुण गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

बरेली। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी ने कहा है या तो चीनी मिलें किसानों को गन्ने के बकाए का भुगतान करें या फिर वे प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने संसदीय क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अर्सियाबोज गांव में एक जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान तुरंत करें, नहीं तो वह इन मिलों के गेट पर सभा करेंगे। सांसद ने स्थानीय दो चीनी मिलों का नाम विशेष तौर पर लिया। उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकार को यह पद भरने चाहिये। इस काम में हम मदद करने को तैयार हैं।’’

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार