उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया घटकर 3,895 करोड़,पीयूष गोयल ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2021

नयी दिल्ली। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया घटकर 3,895 करोड़ रुपये रह गया है। 2017 में गन्ना किसानों का बकाया 10,661 करोड़ रुपये था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोयल ने कानपुर के राष्ट्रीय चीनी संस्थान के दीक्षांत समारोह का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करते हुए यह बात कही। गोयल के पास वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्रालय का प्रभार है। अपने संबोधन में गोयल ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए गन्ने की उत्पादकता तथा उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: दुनिया की एक मात्र एल्युमिनियम कंपनी हिंडाल्को को मिली डाउ जोंस सूचकांक में जगह

गोयल ने कहा कि चीनी उद्योग उत्पादकता बढ़ाकर लाखों किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान और उसके विद्यार्थियों को गन्ना किसानों की 50 लाख हेक्टेयर जमीन की उत्पादकता और मूल्य वर्धन की दिशा में प्रयास करना चाहिए। गोयल ने बताया कि 2020-21 में देश का चीनी निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 71 लाख टन रहा है। गोयल ने कहा कि 2020-21 में गन्ना किसानों के 92 प्रतिशत बकाया का भुगतान किया गया है। यह किसी एक चीनी सत्र का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत

Hyderabad Police ने अमित शाह के खिलाफ ‘आचार संहिता उल्लंघन’ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी बनाने में विफल रहे: Hardik Pandya

CM Yogi Adityanath का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज