जापान के प्रधानमंत्री की PR चीफ ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की जन सम्पर्क मामलों की प्रमुख माकिको यमादा ने इस्तीफा दे दिया है। यमादा ने एक प्रसारक द्वारा उनके रात्रिभोज के लिए 70,000 येन (700 अमेरिकी डॉलर) दिए जाने की बात स्वीकार की थी। 2019 के इस मामले पर हाल ही में संसद में उन्हें विपक्षी सांसदों ने घेरा था और इस संबंध में उनसे सोमवार को और सवाल भी किए जाने हैं। यमादा ने पहले कहा था कि उन्हें कुछ याद नहीं है या उन्हें स्थिति की पूर्ण जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के संवाददाता सम्मेलन में सवाल पूछने के लिए पत्रकारों को चुनने की जिम्मेदारी भी यमादा की थी। इस मामले में प्रसारक ‘तोहोकुशिंशा फिल्म कोर’ सवालों में है, जिसमें सुगा के बेटे काम करते हैं। इसने एक ऐसे राष्ट्र में वंशवाद का संदेह पैदा कर दिया है, जहां अच्छी नौकरी दुर्लभ ही बिना किसी जान-पहचान के मिल पाती है। भव्य भोज स्वीकार करना नौकरशाही की नैतिकता का बनाए रखने वाले नियमों का उल्लंघन है।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे