क्या दिल्ली में खुलने चाहिए स्कूल ? सिसोदिया बोले- 30 से 35 हजार लोगों के मिले सुझाव

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद तमाम राज्यों ने प्रतिबंधों में छूट दे दी तो कुछ राज्यों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए स्कूलों को भी फिर से खोल दिए। लेकिन दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। बीते दिनों दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अभिभावको, बच्चों और शिक्षकों से स्कूल के विषय पर सुझाव मांगा था। इसी को लेकर अब बयान जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वैक्सीनेशन कार्य में जुटे स्टॉफ को दी बधाई, बोले- दिल्ली के एक करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ईमेल आईडी जारी करते हुए सुझाव मांगे थे। उन्होंने इसके लिए delhischools21@gmail.com किया था। जिस पर तकरीबन 30 से 35 हजार लोगों के सुझाव आ चुके हैं। दिल्ली में मौजूदा आंकड़ों की तरफ ध्यान दें तो कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में है। एक अगस्त कोविड-19 के 85 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी। संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच