Suhana Khan ने बाली ट्रिप पर उठाया खूबसूरत नजारों का लुत्फ, शेयर की तस्वीरें

By एकता | Mar 04, 2025

बॉलीवुड के बादशाह की बेटी सुहाना खान हाल ही में इंडोनेशिया के बाली शहर की सैर पर गई थीं। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींचा। सुहाना की बाली ट्रिप की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

सुहाना अपनी दोस्त जैस्मिन के साथ बाली गई थीं। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना सूर्यास्त के समय पोज देती नजर आईं। उन्होंने रेड आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। खुद के अलावा उन्होंने बाली के झरनों की तस्वीर और वीडियो शेयर किया। उन्होंने दूर से समुद्र को देखते हुए बैग में रखे अपने खिलौनों की भी झलक दिखाई। सुहाना ने जैस्मिन की भी तस्वीर शेयर की, जो कैमरे से दूर देख रही थीं।

इसे भी पढ़ें: यह पसंद है तो.... Mohammed Siraj के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर Mahira Sharma ने तोड़ी चुप्पी

सुहाना ने 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म द आर्चीज से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया था। इसमें खुशी कपूर, वेदांग रैना, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा जैसे कलाकार भी थे। वह कथित तौर पर शाहरुख की अगली फिल्म किंग में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया ऐलान

Akash Anand ने दूसरी पार्टी में जाने की खबरों को नकारा, Mayawati को बताया राजनीतिक गुरु

BJP से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर Praveen Jain पर फायरिंग की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill की नजरें Clean Sweep पर, तीसरे ODI में Ravindra Jadeja की फॉर्म पर टिकी नजर