अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, अमेरिकी सेना के अड्डे को बनाया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

काबुल। काबुल में अमेरिकी बगराम वायु सेना अड्डे के पास चिकित्सा केन्द्र पर बुधवार को एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट किया गया। अमेरिका सेना ने एक बयान में कहा कि विस्फोट के बाद संघर्ष की कोई खबर नहीं है। लेकिन अमेरिकी सेना ने कहा कि हमलावर ने सैन्य अड्डे के द्वार को निशाना बनाया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और सैन्य अड्डा सुरक्षित है। इससे पहले आई खबरों में अमेरिकी सेना के काफिले को निशाना बनाने की बात कही गई थी। 

सेना ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अड्डे के बजाय पास चिकित्सा केन्द्र को निशाना बनाया गया। उत्तरी परवन प्रांत के पुलिस कमांडर जनरल महफूज वालीजादा ने बुधवार तड़के हमला होने की पुष्टी की लेकिन हताहतों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर सैनगिन ने बताया कि वहां दो घायल लाए गए हैं लेकिन उनकी नागरिकता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर