अफगान मस्जिद पर आत्मघाती हमला ‘बड़ी त्रासदी’ : अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

वाशिंगटन| अमेरिका ने उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है।

इसे भी पढ़ें: आईएस ने अफगानिस्तान में मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

साकी ने कहा, “हम निश्चित रूप से क्षेत्र के नेताओं के साथ साझेदारी में काम करना जारी रखेंगे ताकि उन लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल सकें जो हमारे पक्ष में खड़े हैं, जो वहां से निकलना चाहते हैं।

यह कुछ ऐसा है कि यहां हम बात कर रहे हैं और वहां इस पर काम चल रहा है।” एक अलग बयान में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद में नमाजियों पर शुक्रवार को किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

प्राइस ने कहा, हम मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अफगान लोग आतंक मुक्त भविष्य के हकदार हैं। इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावर ने शुक्रवार को उत्तरी अफगानिस्तान में शिया मुस्लिम नमाजियों से भरी एक मस्जिद पर हमला किया, जिसमें कम से कम 46 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने हजारा जातीय समूह के 13 लोगों की हत्या की : अधिकार समूह

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में सुधरी कानून व्यवस्था, महिला श्रम भागीदारी 36 फीसदी पहुंची: CM Yogi

Bhutan में हिमनद झील फटने से असम के Dhubri में बाढ़ की आशंका, प्रशासन अलर्ट

Bosnia में EUFOR का Chinook हेलीकॉप्टर क्रैश, चार कर्मियों की मौत

त्योहारी Car Offers के बीच जल्दबाजी से बचें, Online Research और Test Drive है जरूरी