Pakistan Bomb Blast: आत्मघाती कार बम हमलावर ने स्कूल बस पर किया अटैक, तीन बच्चों समेत पांच की मौत, 38 घायल

By अभिनय आकाश | May 21, 2025

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने एक स्कूल बस पर हमला किया, जिसमें तीन बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। स्थानीय डिप्टी कमिश्नर यासिर इकबाल ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में उस समय हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नीदरलैंड भी आया साथ, विदेश मंत्री जयशंकर ने डच प्रधानमंत्री से की मुलाकात

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने हमलावरों को जानवर करार दिया जो किसी भी दया के लायक नहीं हैं और इस हमले को जानबूझकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाने के लिए सरासर बर्बरता का कार्य बताया। बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा और आतंकवादी घटनाओं का केंद्र रहा है। खुजदार में हाल ही में हुआ हमला एक सप्ताह के भीतर इलाके में दूसरा बड़ा हमला है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh    

प्रमुख खबरें

क्रेडिट कार्ड और लोन वाले कॉल से छुटकारा पाने का तरीका, TRAI का ऐप आएगा काम

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- संविधान की नहीं करते परवाह

सोनभद्र में सत्य सनातन Trust से जुड़ी साइबर ठगी में 8 गिरफ्तार, 11.63 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

Tata Sons लिस्टिंग विवाद के बीच Noel Tata 12 नवंबर को छोड़ेंगे 6 कंपनियों का Board