बिना तेल के सूजी से बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, हर कोई मांग-मांगकर खाएगा

By कंचन सिंह | Apr 30, 2020

आजकल हर कोई घर में लॉकडाउन है, पहले की तरह कसरत भी नहीं हो पा रही और लोग डायटिंग को भी खास तवज्जो नहीं दे रहे। ऐसे में यदि आप भी हर यही सोचकर परेशान रहती हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जिसमें कम से कम तेल मसाले का इस्तेमाल हो और वह स्वादिष्ट भी लगे, तो आपकी ये परेशानी हम दूर कर देते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं सूजी और चने की दाल की एक ऐसी रेसिपी जिसे बनाने के लिए बहुत ही कम तेल की आवश्यकता होती है।

सामग्री

250 ग्राम- सूजी बारीक वाली

1 टेबलस्पून- तेल

नमक स्वादानुसार

स्टफिंग के लिए सामग्री

1 कप भिगोई हुई चना दाल

आधा टीस्पून- गरम मसाला

10 कुटी हुई कालीमिर्च

5 लौंग कुटी हुई

स्वादानुसार नमक

इसे भी पढ़ें: केले और चॉकलेट की मदद से बनाएं यह डिलिशियस आइसक्रीम

विधि

सूजी में तेल और नमक डालकर नरम आटा गंध लें। ध्यान रखिए कि इसे रोटी के आटे जैसा ही गूंधना है यानी न तो बहुत सख्त और न ही बहुत नरम। आटा गूंधकर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

स्टफिंग के लिए चने की दाल को मिक्सर में पीस लें, ध्यान रहे इसमें पानी न डालें। अब मिश्रण को एक बाउल में निकालकर उसमें गरम मसाला, लौंग, कालीमिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब गैस पर एक कड़ाही में 1 लीटर पानी उबलने के लिए रखें। जब तक पानी गर्म हो रहा है तब तक सूजी और दाल से गुजिया बना लेते हैं। इसके लिए गूंधे हुए आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लें और इसमें एक चम्मच दाल का मिश्रण डालकर इसे गुजिया का शेप दें। 

इसे भी पढ़ें: कुछ अलग खाने का है मन तो इस तरह बनाएं पनीर तंदूरी टिक्का

सारे गुजिया बना लेने के बाद उसे उबले पानी में डालें और आंच कम करके इसे 20 मिनट तक पकने दें। 20 मिनट बाद पानी से निकालकर ठंडा करें। अब इसे काट लें और चटनी या सॉस के साथ चाहें तो आप इसे ऐसे ही खा सकती हैं, या फिर इसे थोड़ा फ्राई करके खाया जा सकता है। एकदम कम तेल में बना यह नाश्ता हेल्दी होने के साथ ही बहुत टेस्टी भी लगता है।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति