सुकांता मजूमदार ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों के साथ राज्यपाल से की मुलाकात, BSF कैंप बनाने का किया अनुरोध

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की है। उन्होंने राज्यपाल से उनकी सुरक्षा, नौकरी और वित्तीय मुआवजे के लिए स्थायी केंद्रीय बल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया। पीड़ित, जो कथित तौर पर हमला किए जाने और अपने घरों से निकाले जाने के बाद राहत शिविर में रह रहे हैं, ने राज्यपाल को बताया कि कैसे उनके सामान लूट लिए गए और घरों, दुकानों और संपत्तियों को आग लगा दी गई, जिससे उन्हें केंद्रीय बलों की मदद से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी का गृह मंत्रालय पर बड़ा आरोप, विदेशों से बंगाल में प्रवेश करने वाले लोगों का नहीं साझा किया जा रहा ब्यौरा

मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मुर्शिदाबाद जाऊंगी। मुर्शिदाबाद में अशांति की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है। राज्य सरकार पीड़ितों के लिए घर बनाएगी। प्रशासन मुर्शिदाबाद के लोगों का विश्वास बहाल करने की कोशिश कर रहा है। मैं मुर्शिदाबाद जाऊंगी। मुर्शिदाबाद में अशांति की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है। राज्य सरकार पीड़ितों के लिए घर बनाएगी। प्रशासन मुर्शिदाबाद के लोगों का विश्वास बहाल करने की कोशिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।

New York: Basketball मैच देखने पहुंचे Donald Trump, तालियों से नहीं, हूटिंग से हुआ स्वागत

French Open 2026: Alexander Zverev का सालों का इंतजार खत्म, जीता पहला Grand Slam खिताब

World Cup में Iran Team का Protest Badge, FIFA के कड़े नियमों से बढ़ा टकराव