सुखबीर बादल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब फिसड्डी बन गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि यह ‘‘शर्मनाक’’ है कि कांग्रेस के कार्यकाल में पंजाब ‘फिसड्डी’ राज्य बन गया है क्योंकि कारोबार सुधार कार्य योजना (2019) रैकिंग में उसे 19 वां स्थान मिला है। राज्य में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए बादल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दूसरे वर्ष में पंजाब ‘‘सबसे खराब प्रदर्शन’’ करने वाले राज्यों में शुमार हो गया है। कारोबार सुगमता रैंकिंग में पंजाब को 19 वां स्थान मिला है। यह रैकिंग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कारोबार सुधार कार्ययोजना 2019 के क्रियान्वयन पर आधारित है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश