सुखबीर बादल का दावा, पंजाब से हो जाएगा कांग्रेस का सफाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। सुखबीर ने यह दावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के उस बयान के एक दिन बाद किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में राज्य में खराब प्रदर्शन किया तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। फिरोजपुर से चुनाव लड़ रहे सुखबीर बादल ने कहा, ‘‘कुछ दिन इंतजार करिये। पंजाब से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री की पत्नी प्रनीत कौर और कांग्रेस के पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ बड़े अंतर से हारेंगे।’’ प्रनीत कौर पटियाला से चुनाव लड़ रही हैं जबकि जाखड़ गुरदासपुर से लड़ रहे हैं जहां उनका मुकाबला सन्नी देओल से है।

इसे भी पढ़ें: आखिरी दौर में PM ने पत्रकारों से की मन की बात, सवालों पर मौन रहे मोदी

बादल ने खुद पर तथा अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल पर सत्ता की भूख के अमरिंदर सिंह के आरोप के बारे में कहा, ‘‘जनता से वोट मांगना सत्ता की भूख कैसे है? यदि ऐसा है फिर तो अमरिंदर सिंह और उनकी पत्नी दोनों को सत्ता की भूख है।’’ राज्य के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 19 मई को मतदान होने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow