सुखबीर ने कहा: मतभेदों को भूलो और 2019 के युद्ध की तैयारी करो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2018

नयी दिल्ली। राजग को ‘‘युद्ध जैसी स्थिति’’ की तरह मजबूत करने की वकालत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगले वर्ष आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी सहयागी दलों को अपने मतभेद भूला देने चाहिए। सुखबीर की टिप्पणी शिवसेना द्वारा 2019 के चुनाव अकेले लड़ने की धमकी के बीच आई है। इससे पहले तेदेपा ने राजग का साथ छोड़ दिया था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल चंडीगढ़ में सुखबीर और शिअद के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करने वाले हैं।

 

सुखबीर ने कहा, ‘‘यह युद्ध जैसी स्थिति है ... अगले वर्ष आम चुनाव होने वाले हैं और हमें राजग को मजबूत करने की जरूरत है और आगामी चुनावों में जीतने के लिए अपने मतभेदों को भूला देना चाहिए।’’ सुखबीर के मुताबिक भाजपा और शिअद ‘‘नैसर्गिक सहयोगी’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह लेन-देन वाला संबंध नहीं है।’

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal