सुक्खू ने अवैध खनन पर भाजपा विधायक को घेरने के लिए विधानसभा में छापेमारी का मुद्दा उठाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि ‘कुछ जनप्रतिनिधियों’ के संरक्षण में अवैध खनन फल-फूल रहा है लेकिन अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।

पुलिस ने बताया कि यह छापेमारी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा थी जबकि भाजपा विधायक ने कहा कि यह उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई है। सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र में ‘स्टोन क्रशर’ को आधिकारिक तौर पर जुलाई 2024 से बंद कर दिया गया था लेकिन फिर भी यह चालू पाया गया और अवैध खनन गतिविधियां जारी थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि छापेमारी में कई उत्खनन मशीनें, एक मिक्सर मशीन और पत्थरों से लदे 50 वाहन जब्त किए गए।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर