Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के जेवरात, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

उसके खिलाफ कादीपुर और दोस्तपुर थानों में हत्या के प्रयास, चोरी, स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि नागेंद्र उर्फ बबलू के खिलाफ जौनपुर के सरपतहा और सुलतानपुर के दोस्तपुर व मोतिगरपुर थानों में चोरी सहित चार मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

केरलम में Cooperative Sector चलाएगा विमान सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi

Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया