ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलने की तैयारी कर रहे सुमित नागल, टॉप 10 खिलाड़ी से होगी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2021

नयी दिल्ली। अगले हफ्ते होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलने की तैयारी कर रहे भारत के सुमित नागल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अहसास है कि सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में उन्हें शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी से भिड़ना पड़ सकता है। नागल को इस हार्ड कोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है और गुरुवार को ड्रॉ के बाद उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी का पता चलेगा। अमेरिकी ओपन 2019 के साथ ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में पदार्पण करते हुए नागल ने रोजर फेडरर के खिलाफ एक सेट जीतकर सुर्खियां बटोरी थी। अगले साल उन्हें दूसरे दौर में डोमीनिक थीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जो बाद में चैंपियन बने थे।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगे अमेरिकी मुक्केबाज कीशवान डेविस

उन्होंने कहा, ‘‘फेडरर जो करते हैं उसकी बराबरी करने का प्रयास करना बेहद मुश्किल है। मैंने उनसे सीखा कि वह अपने आपको कैसे समझते हैं और खेल को कैसे पढ़ते हैं। वह दो बार एक जैसी गलती कभी नहीं करते, वह इतने अच्छे हैं।’’ नागल ने कहा, ‘‘मैं थीम से काफी कुछ सीख सकता हूं। मैं उसकी तरह खेलना चाहूंगा। मजबूत बैकहैंड, अच्छी सर्विस, अच्छा फोरहैंड। उसकी तरह खेलने का प्रयास करता हूं।’’नागल ने खुलासा किया कि वह और भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन पिछले सत्र में एक साथ काम करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसके बाद कोविड-19 हो गया। वह जर्मनी का वीजा हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर