सावधान! आपका Smartphone, Laptop बन सकता है 'टाइम बम', Overheating और Blast से ऐसे बचें

By दिव्यांशी भदौरिया | May 09, 2026

गर्मियों में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे ही आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। ऐसे में लोग शॉर्ट सर्किट या एसी को मानते हैं, हालांकि कई बार हमारी छोटी-मोटी गलतियों के कारण बड़े हादसे हो जाते हैं। भीषण गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसे तेजी से ओवरहीट होने लगते हैं, जिससे बैटरी ब्लास्ट, स्पार्किंग और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। 

ये चीजें हो सकती हैं खतरनाक 

 स्मार्टफोन और पावर बैंक- चार्जिंग के दौरान इसको बेड या तकिए पर रखना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे हीट बाहर नहीं निकल पाती। धूप में छोड़ने या लोकल चार्जर से इनमें ब्लास्ट का खतरा और भी बढ़ सकता है।

 - इन्वर्टर और बैटरी- गर्मी में बैटरियां तेजी से गर्मी होती है। इनको बंद कमरे में रखना या फिर वेंटिलेशन की कमी से ये लीक हो सकता हैं या आग पकड़ सकती हैं। इसलिए यह जहां पर रखें, वहां वेंटिलेशन होना काफी जरुरी है।

 - एक्सटेंशन बोर्ड- एक ही बोर्ड पर कई हाई-पावर डिवाइस चलाने से तार गर्म होकर शॉर्ट सर्किट कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा भार न आने दें।

 -लैपटॉप और गेमिंग PC- असल में धूल जमा होने से कूलिंग फैन काम करना बंद कर देता है, जिससे सिस्टम ओवरहीट होकर स्पार्किंग कर सकता है। इसलिए उसे समय-समय पर साफ करते रहे हैं।

 - टीवी और सेट-टॉप बॉक्स- कई घंटों तक टीवी व सेट-टॉप बॉक्स चलने पर ये ओवरहीट हो जाता हैं, जिससे इनके आंतरिक पार्ट्स जल जाते हैं। इसलिए इनके पीछे स्पेस जरुर छोड़ें।

  आग लगने के अन्य प्रमुख कारण

 अक्सर लोगों को लगता है कि आग सिर्फ शॉर्ट सर्किट के कारण ही लगती है, लेकिन कई बार गलत चार्जिंग आदत और खराब वेंटिलेशन भी इसकी वजह से हो सकती हैं। गर्मियों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कार्यक्षमता घट जाती है और वे ज्यादा हीट पैदा करती है। यदि आप रातभर फोन चार्ज करते हैं या इन्वर्टर को किसी ठसाठस भरे स्टोर रूम में रखते हैं, तो पहले ही सतर्क हो जाएं।

 बचाव के टिप्स 

 - ओरिजिनल सामान लें- कभी लोकल सामान न लें, हमेशा ब्रांडेड और ओरिजिनल चार्जर या केबल का प्रयोग करें।

 - हवा का रास्ता न रोकें- लैपटॉप को हार्ड सतह पर न रखें और इन्वर्टर को खुली जगह पर रखें। हीट होने पर थोड़ी देर बंद करके रख दें।

 - ओवरलोडिंग से बचें- एक्सटेंशन बोर्ड पर एक साथ भारी मशीनें (AC, मोटर) न लगाएं।

  - रातभर चार्जिंग बंद रखें- डिवाइस फुल चार्ज होते ही प्लग निकाल दें। रातभर चार्जिंग पर न लगाएं। इससे बैटरी को नुकसान पहुंचता है। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत