Prabhasakshi's NewsRoom । हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री के बेटे को समन, 10 वीं कक्षा के छात्र का कमाल

By अंकित सिंह | Oct 07, 2021

लखीमपुर खीरी भले ही शांत हो गया है, लेकिन वहां हुई हिंसा को लेकर राजनीति अब भी जारी है। भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से विपक्ष हमलावर है। इन सब के बीच आज पुलिसिया कार्रवाई भी शुरू हो गई है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। पंजाब में सियासी बवाल खड़ा करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को उत्तर प्रदेश आने की इजाजत नहीं दी गई। उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया गया। इसके बारे में भी बताएंगे। हरियाणा के रेवाड़ी मे 10वी कक्षा के छात्र ने शानदार काम किया है और उसके काम को भी हम आपको बताएंगे। 

उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी मामले को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी पदाधिकारियों के साथ लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवार से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना नगर-सहारनपुर सीमा पर हिरासत में ले लिया। नवजोत सिंह सिद्धू समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें सरसावा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजयेंद्र सिंगला, गुरकीरत कोटली, परगट सिंह समेत कई विधायकों को हिरासत में लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा मामला: पुलिस की कार्रवाई, आशीष पांडे और लव कुश को हिरासत में लिया गया

हरियाणा के रेवाड़ी में 10 वीं कक्षा के एक छात्र ने COVID वार्डों में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए एक अनूठा स्मार्ट हेलमेट विकसित किया है। हार्दिक दीवान का दावा है कि 'को टर्मिनेटर शील्ड' में वायु प्रवाह को बढ़ाकर COVID फ्रंटलाइन वर्कर्स की चुनौतियों को कम करने के लिए हाई-टेक फीचर्स हैं। दीवान ने 'को टर्मिनेटर शील्ड' की प्रमुख विशेषताओं के बारे में भी बताया। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता