इस तारीख को गोचर करेंगे सूर्य देव, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, अच्छे दिन आएंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 08, 2025

सूर्यदेव को ग्रहों का राजा माना जाता है। अभी सूर्यदेव कुंभ राशि में विराजमान है। सूर्य देव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव प्रत्येक माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव का मीन राशि में प्रवेश करने पर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले। आइए जानते हैं सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से किन राशि को फायदा प्राप्त होगा।

मेष राशि के जातकों को सूर्य का राशि परिवर्तन काफी फायदेमंद साबित होगा। कारोबारियों के बिजनेस में विस्तार मिल सकता है। इस अवधि में धन का आवक बढ़ेगा। पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह समय मेष राशियों के लिए वरदान के समान हो साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। बिजनेस करने वालों को काफी फायदा होगा। रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको धन लाभ होगा। बुध देव की कृपा से आपका करोबार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपका भाग्योदय होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य देव शुभ समाचार ला सकते हैं। यह अवधि आपके लिए शुभ होगी। इस दौरान आप जिस कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता प्राप्त होगी। घर में कृपा और सुख-शांति बनी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Kerala CM पर सस्पेंस जारी, Rahul Gandhi ने की Kharge से मीटिंग, क्या आज होगा नाम का ऐलान?

NEET Paper Leak पर Delhi में Youth Congress का हल्लाबोल, JPC जांच और इस्तीफे की मांग तेज

विदेश जाने का है Plan? Fuel संकट के बीच अब एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

Modi Cabinet ने गैस संकट को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, देश में अब कोयले से बनेगी गैस, खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने को भी मंजूरी दी