Maharashtra Politics में अब Sunetra Pawar का उदय, Ajit Pawar के निधन के बाद बनीं नई Deputy CM

By अंकित सिंह | Jan 31, 2026

एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने आज महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इससे पहले उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया था जिसके बाद आज ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद यह प्रक्रिया हुई है। सुनेत्रा अजित पवार की पत्नी हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी बन गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sunetra Pawar संभालेंगी Ajit Pawar की विरासत, Deputy CM के तौर पर लेंगी शपथ, चुनी गईं NCP विधायक दल की नेता

सुनेत्रा पवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। अपने एक्स पोस्ट में मोदी ने लिखा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार जी को हार्दिक शुभकामनाएं। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजीतदादा पवार के सपनों को साकार करेंगी। राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने कहा, वे कैसे आएंगे, उनकी पार्टी अलग है, हमारी अलग है।

समारोह से ठीक पहले, एनसीपी ने मुख्यमंत्री फडणवीस को सुनेत्रा पवार के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव के संबंध में एक पत्र सौंपा। प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल समेत एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में उनसे मुलाकात की और उन्हें पत्र सौंपा। इसके बाद फडणवीस ने पत्र राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेज दिया। वहीं, एनसीपी और एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने दिवंगत अजित पवार की माता आशा पवार से काटेवाड़ी गांव स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कल बजट सत्र है, इसलिए मैं दिल्ली जा रही हूं। अभी-अभी मेरी आशा काकी से मुलाकात हुई। मैंने उनसे अनुमति ली और पूछा कि क्या मुझे बजट सत्र के लिए दिल्ली जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हां, यह देश का बजट है, और आपको वहां जाना चाहिए। मैं एनसीपी की फ्लोर लीडर हूं, इसलिए मेरी उपस्थिति आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान