महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं हैं सूरजमुखी के बीज, रोजाना सेवन से सेहत को होंगे ये बेहतरीन लाभ

By प्रिया मिश्रा | Jun 30, 2022

आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों की वजह से महिलाओं में कई स्वास्थ्य संबंधी संबंधी दिक्कतें देखी जाती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसे में सूरजमुखी के बीज का सेवन महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सूरजमुखी के बीज के सेवन से महिलाओं को कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आज के इस लेख में हम आपको सूरजमुखी के बीज के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं - 

वजन घटाने में मदद करता है 

वेट लॉस के लिए भी सूरजमुखी के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो हमारे हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनता है। इसके साथ ही यह शरीर से हानिकारक पदार्थ को बाहर निकलकर हमारी बॉडी को डिटॉक्‍स करता है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को भी मजबूत बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में बांझपन का कारण बन सकती हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 5 गलतियाँ, आज ही छोड़ दें

हार्मोन संतुलित करने में फायदेमंद 

महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या में भी सूरजमुखी के बीज बहुत फायदेमंद है। इसमें 100 अलग-अलग तरह के एंजाइम मौजूद होते हैं, जो हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं। सूरजमुखी के बीजों के सेवन से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को संतुलित करने और प्रीमेन्स्ट्रुअल सिंड्रोम, थायराइड के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद मिलती है।  इतना ही नहीं, मॉर्निंग सिकनेस में भी इन बीजों का सेवन फायदेमंद है। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार 

आजकल गलत खानपान और जीवनशैली की आदतों के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गयी है। सूरजमुखी के बीज शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही सूरजमुखी के बीजों के सेवन से भूख कम लगती है और आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में ये लक्षण हो सकते हैं वैजाइनल कैंसर का संकेत, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

पाचन तंत्र को मजबूत करे 

सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र को सुचारु रूप से काम करने में मदद मिलती है। सूरजमुखी के बीजों में मौजूद एंजाइम पेट में डायजेस्टिव जूस के स्राव को नियंत्रित करते हैं और शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। 

मांसपेशियों के निर्माण में सहायक

अक्सर लोग वर्कआउट के बाद सूरजमुखी के बीजों का सेवन जूस, स्मूदी या ओट्स में डालकर करते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद थियामिन (विटामिन बी 1) शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। वर्कआउट के बाद सूरजमुखी के बीजों के सेवन से ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़