भारत में मैचों के दौरान प्रशंसकों के सुरक्षा घेरा तोड़ने से नाराज सुनील गावस्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2019

 पुणे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस बात से काफी नाराज थे कि शनिवार को यहां एक प्रशंसक ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान में प्रवेश कर लिया। एक प्रशंसक स्टेडियम की सुरक्षा को तोड़ते हुए रोहित शर्मा के करीब पहुंच गया जो मैच के तीसरे दिन स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। उसने रोहित के पैर छुए जिसके बाद सुरक्षा स्टाफ ने उसे मैदान से बाहर किया। इस घटना से क्रिकेटर से कमेंटेटर बने गावस्कर काफी खफा हैं जिन्होंने मैदान के सुरक्षा स्टाफ की जवाबदेही पर सवाल उठाये।  

गावस्कर कमेंटरी पैनल का हिस्सा हैं, उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की घटनायें इसलिये होती हैं क्योंकि सुरक्षाकर्मी दर्शकों को नहीं देख रहे होते बल्कि मैच देख रहे होते हैं। भारत में हमेशा यह समस्या रही है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षाकर्मी यहां मुफ्त में मैच देखने के लिये नहीं हैं। वे इस तरह की घटनायें रोकने के लिये हैं।’’ गावस्कर ने कहा कि इस तरह की घटनायें सुरक्षा के लिहाज से काफी जोखिम भरी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहता हूं कि सुरक्षा घेरे की ओर कैमरा रखिये और देखिये कि वे मैच देख रहे हैं या फिर दर्शकों को।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोहली के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया की स्थिति मजबूत

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक मुद्दा है जिसके लिये ही आपको तैनात किया गया है कि आप सुनिश्चित करें कि कोई भी मैदान में नहीं जा सके। इससे कोई भी खिलाड़ी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा पहले भी हो चुका है तो जोखिम क्यों लिया जाये।’’ दक्षिण अफ्रीका के भारत के मौजूदा दौरे पर यह तीसरी घटना है जब दर्शक मैदान में घुस गया हो।  विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट में एक प्रशंसक मैदान में घुस गया और उसने भारतीय कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाया और सेल्फी भी लेने की कोशिश की।  इससे पहले मोहाली में दोनों टीमों के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी दो बार बाधा उत्पन्न हुई क्योंकि प्रशंसक मैदान में घुस गये थे। 

प्रमुख खबरें

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn

15 August Metro Service: Red Fort जाने वाले यात्रियों के लिए DMRC का Early Schedule, हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

Festive Fashion Trends: हरियाली तीज पर बहू के लिए चुनें Best Gold Bangles, देखें ट्रेंडिंग कलेक्शंस

Prabhasakshi NewsRoom: Sukhbir Singh Badal पर हमला मामले में आया नया मोड़, Harsimrat Kaur Badal ने कह दी बड़ी बात