सुनील जाखड़ ने हरियाणा विधानसभा के लिए जमीन आवंटन का किया विरोध, पीएम से फैसले पर दोबारा विचार की मांग

By अंकित सिंह | Nov 14, 2024

पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हरियाणा को अपना विधानसभा परिसर बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित करने के केंद्र के कदम का विरोध किया और इसे रद्द करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। एक्स पर एक पोस्ट में जाखड़ ने कहा कि जमीन आवंटित करने का केंद्र का कदम पंजाबियों को भावनात्मक रूप से आहत करेगा क्योंकि पंजाब की राजधानी होने के नाते चंडीगढ़ महज जमीन का एक टुकड़ा नहीं है। यह राज्य के लोगों के लिए गहरी भावना का विषय है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब उपचुनाव : मान ने चब्बेवाल में प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर पंजाब की सभी पार्टियां एकमत हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गलतफहमी के कारण पंजाब का दावा कमजोर हो गया है। जाखड़ ने कहा कि जयपुर में नॉर्थ जोनल काउंसिल की बैठक में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने हरियाणा ने अपनी विधानसभा के लिए यह जमीन मांगी तो इसका विरोध करने की बजाय इसका विरोध करने के बजाय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की विधानसभा के लिए भी जमीन मांग कर हरियाणा की मांग पर अपनी मुहर लगा दी।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर