पंजाब उपचुनाव : मान ने चब्बेवाल में प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला

चार विधानसभा सीट (गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला) पर उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन सीट के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर राज्य के लोगों की कभी परवाह नहीं करने और हमेशा अपने निजी हितों को पहले रखने का आरोप लगाया।
मान ने यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार इशांक कुमार के लिए प्रचार करते हुए की। वह चब्बेवाल (आरक्षित) सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। मान ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, इन दलों ने केवल अपने परिवारों और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया।
इसलिए 2022 में जनता ने दिग्गजों को हराकर अपने बीच से ही एक साधारण व्यक्ति को चुना। उन्होंने कहा, भाजपा और कांग्रेस के नेता केवल चुनाव के समय ही दिखाई देते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद उन्हें अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। अब उन्हें अपने आलीशान घरों से बाहर निकलकर वोटों की भीख मांगनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा, ये लोग चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे आम लोगों के संघर्षों को नहीं जानते। उन्होंने कहा, हम काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम स्कूल, अस्पताल, बिजली, व्यापार, मजदूरों और किसानों के बारे में बात करते हैं। हम जाति और धर्म आधारित राजनीति में शामिल नहीं होते हैं।
चार विधानसभा सीट (गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला) पर उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन सीट के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं।
अन्य न्यूज़














