अंतरिक्ष से लौटने के बाद पहली बार सामने आईं Sunita Williams, लोगों के कई सवालों के जवाब देकर किया शांत

By रितिका कमठान | Apr 01, 2025

अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? हर भारतीय के मन में कभी ना कभी ये सवाल जरूर आता है। ये भी सोचते हैं कि काश इस सवाल का जवाब आज कोई हमें दे पाता। तो अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। इस बार सवाल की गुत्थी को भारत की बेटी और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने सुलझा दिया है।

उन्होंने हिमालय का भी शानदार वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेजिंग दिखता है। जब हम हिमालट के ऊपर से गुजरते थे हमें शानदार और अविश्वसनीय तस्वीरें मिलती थी। ये तस्वीरें किसी लहर के समान थी जो भारत में आकर बह रही हो। वहीं गुजरात और मुंबई को लेकर उन्होंने बताया कि धरती के रंग और भी निखरे दिखाई दे रहे थे। मानों कोई कह रहा है कि लो आ गया। बड़े शहरों से छोटे शहर तक रोशनी का जाल बिछा हुआ है। 

 

राकेश शर्मा ने दिया था ऐसा वर्णन

वर्ष 1984 में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से अपने देश को देखा और मुहम्मद इकबाल की कविता, “सारे जहाँ से अच्छा” की एक पंक्ति के साथ इसका सारांश दिया - जब तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे हिंदी में पूछा: “अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?”। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.