Sunita Williams धरती पर लौटी, इस तरह हुआ Space X का कैप्सूल लैंड

By रितिका कमठान | Mar 19, 2025

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित धरती पर लौट आई है। सुनीता विलियम्स बिल्कुल स्वास्थ्य है। जो कैप्सूल उन्हें लेकर धरती पर लौटा है वो फ्लोरिडा के पास समंदर में लैंड किया। ये लम्हा बेहद खास था क्योंकि इसमें मनुष्य और विज्ञान की यात्रा का अविश्वसनीय पल देखने को मिला था। इस ऐतिहासिक पल को देश और दुनिया में हजारों लोग देख रहे थे। नासा ने इस पल का लाइव टेलीकास्ट भी किया था। जैसे है कैप्सूल समुद्र में गिरा वैसे ही तेज छपाक की आवाज आई।

 

इस मिशन के सफल होने के बाद सॉस में नौ महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ सुरक्षित लौट आई है।जानकारी के मुताबिक सुनीता को लेकर लौटा कैप्सूल भारतीय समय के अनुसार सुबह तीन बजकर 58 मिनट पर समुद्र में गिरा। इसकी गति को काबू में करने के लिए इसके साथ पैराशूट भी जुड़े हुए थे।

 

जैसे ही ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में एंट्री की, वैसे ही कैप्सूल भी पानी में गिर गए। नासा ने इसके बाद घोषणा की कि ये splashdown है और क्रू 9 धरती पर लैंड कर चुका है।

प्रमुख खबरें

सर्दियों में नहीं फटेंगे गाल, रात के सोते समय चेहरे पर इस तरह से लगाएं कैस्टर ऑयल, स्किन होगी ग्लोइंग

Uttar Pradesh: मिर्जापुर में मुठभेड़ के बाद दो संदिग्ध गौ तस्कर गिरफ्तार

लोकसभा से पास हुआ G RAM G बिल, शिवराज बोले- कांग्रेस ने बापू के आदर्शों का किया नाश, हम भेदभाव नहीं करते

NIA ने कई राज्यों में फैले हथियार तस्करी मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया