सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में उस वक्त बाल बाल बच गए जब उनकी कार तीन अन्य कारों से टकरा गई थी। गुरदासपुर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) मंजीत सिंह ने बताया कि सोहल गांव में गुरुद्वारे के पास देओल की एसयूवी का टायर फट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त देओल का काफिला फतेहगढ़ चूडियां की ओर जा रहा था। 

प्रमुख खबरें

Monsoon के मौसम में तेजी से बढ़ रहा Viral Fever; जानिए Symptoms और बचाव के असरदार तरीके

Arunachal Pradesh की Glo Lake को मिला Ramsar Site का दर्जा, CMPema Khandu ने दी जानकारी

Narinder Singh समेत 25 लोगों की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने की कार्रवाई

Neeraj Bawana गिरोह का सदस्य Alipur में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार