सनी का ढाई किलो का हाथ भाजपा के साथ, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2019

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने आज केंद्रीय मंत्री निर्माला सीतारमण और पीयूष गोयल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट से सन्नी देओल के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि गुरदासपुर सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी दिनों से गर्म है और कभी इस सीट से विनोद खन्ना के पुत्र अक्षय खन्ना के चुनाव लड़ने की खबरें आती रहती हैं तो कभी अक्षय कुमार की। फिल्मी दुनिया में अपने डायलॉग से तालियां बटोरने वाले सन्नी देओल को भाजपा गुरदासपुर के चुनावी गदर में उतारती है या नहीं इस पर संशय कायम है। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सनी देओल की मुलाकात की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी तभी से इस एक्टर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। गौरतलब है कि सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी का भाजपा से पुराना नाता रहा है। धर्मेंद्र भाजपा के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं हेमा मालिनी अभी मथुरा से भाजपा सांसद हैं। 

विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई

बता दें कि 2017 में एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा की टिकट से विनोद खन्ना ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विनोद खन्ना इस संसदीय सीट से 4 बार सांसद रहे। इसी सीट से कांग्रेस की सुखबंस कौर सर्वाधिक 5 बार सांसद रह चुकी हैं। लेकिन विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने सलारिया को पराजित करके यह सीट छीन ली। अब बारी है लोकसभा चुनाव 2019 की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal