विनोद खन्ना के बेटे को भाजपा देगी टिकट, गुरदासपुर से आजमाएंगे किस्मत

akshay-khanna-to-fight-lok-sabha-election-on-ticket-of-bjp
अंकित सिंह । Mar 14 2019 8:46PM

भाजपा विनोद खन्ना की विरासत को संभालने के लिए उनके बेटे अक्षय खन्ना पर दांव खेल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस गुरदासपुर से मौजूदा सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को चुनावी मैदान में उतारेगी।

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतीम रूप देने में जुट गई है। अगर बात पंजाब की करें तो भाजपा वहां तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा पंजाब के गुरदासपुर से पूर्व सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना को उतारने के मूड में है। अक्षय खन्ना जाने-माने अभिनेता है। गुरदासपुर विनोद खन्ना की परंमपरागत सीट रही है। वह वहां से चार बार सांसद रहे थे। 2017 में उनके निधन के बाद भाजपा को यह सीट कांग्रेस के हाथों गवानी पड़ी थी।

भाजपा विनोद खन्ना की विरासत को संभालने के लिए उनके बेटे अक्षय खन्ना पर दांव खेल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस गुरदासपुर से मौजूदा सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को चुनावी मैदान में उतारेगी। ऐसे में वहां की चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। हालांकि इस सीट पर विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना भी दांव ठोक रही हैं पर भाजपा अक्षय को ही तरहीज दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस में पक रही है खिचड़ी: अरविंद केजरीवाल

कहा जा रहा है कि भाजपा पंजाब के दो सीट (अमृतसर और गुरदासपुर) के लिए नाम फाइनल कर चुकी है। अक्षय खन्ना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में संजय बारू का किरदार निभाकर सुर्खियों में आ चुके हैं। भाजपा यह मान कर चल रही है कि अगर अक्षय गुरदासपुर से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें अपने पिता विनोद खन्ना के राजनीतिक कद का फायदा मिल सकता है। अमृतसर से भाजपा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को चुनावी मैदान में उतार सकती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़