सन्नी दियोल की आने वाली फिल्म गदर 2 विवादों में --लग रहा धोखाधडी का आरोप

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 22, 2021

पालमपुर। बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म गदर 2 रिलिज होने से पहले ही विवादों में उलझ गई है। बॉलीवुड निर्देशक अनिल शर्मा ने वर्ष 2001 में सनी देओल और अमीष पटेल को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘गदरः एक प्रेम कथा’ बनाई थी। अब इस फिल्म सीक्वल ‘गदर 2’ होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: आपदा से निपटने के पुख्ता इंतजामों से लैस है अटल टनल रोहतांग --वन टच बटन दबाकर व्यक्ति सीधे जुड़ जाता है कंट्रोल रूम के साथ

यहां सन्नी दयोल ओर अमीषा पटेल संग कई फिल्मी कलाकार पहुंचे और 10 दिन तक कई सीन शूट किये गये।  जिस घर मे यह शूटिंग हुई उस घर के मालिक से आरोप लगाए है कि फिल्म में मात्र तीन कमरे ओर एक हाल के इस्तेमाल के लिए 11 हजार प्रतिदिन देने की बात हुई थी । लेकिन फिल्म में पूरा घर उसके साथ 2 कनाल जमीन व बड़े भाई का घर भी फिल्म में शूटिंग के लिये इस्तेमाल किया गया । . जिसमें घर के मालिक ने सारा बजट बनाकर नुकसान शहीत 56 लाख बनाया जिसपर अब विवाद खड़ा हो गया है , घर के लोगो का कहना है कि हमारे साथ धोखा हुआ है और जो कमिटमेंट हमारे साथ कि गई थी वे पूरी नही की गई । उन्होंने कहा कि हम कम्पनी द्वारा दिये गए 11000 उन्हें लौटना चाहते है और हमारी रिक्वेस्ट है कि हमारे घर का शूट फिल्म में इस्तेमाल ना किया जाए, आपको बता दे कि इस सन्धर्व ने परिवार ने डीसी व एसपी को ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में ईट राइट मेले का शुभारम्भ किया

बताया जा रहा है कि गदर 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। फिल्म के सीक्वल में तारा सिंह (सनी देओल) अपने बेटे के लिए पाकिस्तान में कदम रखेगा और उसके बाद असली कहानी शुरू होगी। जब सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर रिलीज हुई थी। तब इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी लाइनें लगती थीं। सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म ने लोगों पर इस कदर जादू कर दिया था कि आज भी लोग इस फिल्म के गाने और डायलॉग के दीवाने हैं। बहुत समय से लोग इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब दर्शकों का यह सपना पूरा होने वाला है। लेकिन नये उभरे विवाद ने खासा बवेला खडा कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी